मौदहा: मौदहा क्षेत्र में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्रों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया, व्यावहारिक तरीके सिखाए गए
बुधवार को अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत गांधी इंटर कॉलेज में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन विभाग ने छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने और सुरक्षित तरीके से बुझाने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी अनुज सिंह सेंगर और फायरमैन सिद्धार्थ पटेल ने छात्र-छात्राओं को आग के विभिन्न प्रकारों क