मथुरा: बड़ी जद्दोजहद के बीच यमुना में डूबी हुई नाव को निकाला गया, लापता लोगों के परिजनों का बुरा हाल
रेस्क्यू ऑपरेशन इतना चुनौतीपूर्ण था कि सेना, NDRF और SDRF की टीमें घंटों जूझती रहीं। पहले प्लास्टिक की रस्सियों से नाव खींचने की कोशिश की गई, जो बार-बार टूटती रहीं। आखिरकार लोहे की भारी जंजीरें मंगवाई गईं, तब जाकर आधी रात को सफलता मिली इधर लापता लोगों के परिजनों का घटना स्थल पर रो रो कर बुरा हाल हे