बांगरमऊ: बांगरमऊ में गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ, नवीन मंडी स्थल पर पैक्स जसरा मारूफपुर केंद्र शुरू हुआ
बांगरमऊ के नवीन मंडी स्थल पर बी-पैक्स जसरा मारूफपुर एट मंडी में गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। बुधवार दोपहर 1 बजे विधायक की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी विभा कटियार ने फीता काटकर केंद्र की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बताया कि सरकार इस वर्ष 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदेगी। किसानों को भुगतान दो दिनो