हाथरस: हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित एक अभियुक्त को 5 वर्ष का सश्रम कारावास व अर्थदंड की सुनाई गई सजा
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली पर गौरव यादव पुत्र प्रमोद यादव निवासी नया नगला के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं मे अभियुक्त पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। न्यायालय DJ हाथरस ने अभियुक्त को सश्रम कारावास व अर्थदंड सजा सुनाई है।