शामली: शामली में दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नियमों के उल्लंघन पर किया जागरूक
Shamli, Shamli | Jun 9, 2026 मंगलवार दोपहर 3 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में यातायात सुरक्षा के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मगलवार को यातायात नियमों के प्रति दुपहिया व चौपहिया वाहन चालकों और उनपर सवार लोगों को जागरूक किया गया। नियमों के उल्लंघन पर प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की जानकारी भी दी।