पूरनपुर: घुघचाई विद्युत उपकेंद्र का भाकियू ने किया घेराव, लो वोल्टेज रोस्टिंग के नाम पर कट रही बिजली
पूरनपुर क्षेत्र में लगातार खराब बिजली व्यवस्था से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा तहसील अध्यक्ष हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को घुंघचाई हेडल का घेराव किया गया। किसानों का आरोप है कि पिछले चार-पांच दिनों से क्षेत्र में बिजली कट लगाए जा रहे हैं और केवल 100 से 150 वोल्ट तक ही बिजली मिल रही है। इससे किसानों की सिंचाई के लिए लगी मोटरें नहीं चल रही