सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत करकोटी गांव के पास नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ख्याल सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ख्याल सिंह किसी कारणवश नहर में गिर गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही कान्हीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की।