मुरैना नगर: महादेव नाका रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात अधेड़ का शव, ट्रेन हादसे की आशंका, पुलिस ने पहचान के लिए प्रयास तेज किए
मुरैना के GRP थाना क्षेत्र में महादेव नाका के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मृतक की उम्र 53 वर्ष है,उसने नीला लोअर,सफेद शर्ट व प्लास्टिक के जूते पहने थे।जेब से कोई पहचान नहीं मिली।पुलिस ने ट्रेन से टकराने या गिरने से मौत की आशंका जताई है।शव को शवगृह में रखकर पहचान में जुटी।