बांका: लकड़ीकोला पंचायत में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक,बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ उठी आवाज
Banka, Banka | Jun 10, 2026 लकड़ीकोला पंचायत अंतर्गत महादलित किशोरी समूह एवं महिलाओं के बीच बुधवार की सुबह 11 बजे सखी वार्ता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों, महिला अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।