ठाकुरगंगटी: अंचल कार्यालय ठाकुर गंगटी के पास सरकारी वाहन नहीं भाड़े के टोटो से अंचलाधिकारी कर रहे हैं सरकारी कार्य
ठाकुर गंगटी को आंचल बने लगभग 38 वर्ष हो गए जबकि झारखंड राज्य को अलग हुए 26 वर्ष होने को है लेकिन अंचल कार्यालय ठाकुर गंगटी को आज तक एक अदद सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। अंचलाधिकारी मदन माली सरकारी कार्य के लिए अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ एक सरकारी टोटो से जा रहे हैं जिसका वीडियो गुरुवार से काफी वायरल हो रहा है