हज़ारीबाग: 24 घंटे में 65.6 एमएम बारिश से शहर में सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
हजारीबाग शहर में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश होने से शहर से लेकर गांव तक लोगों का जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है।हजारीबाग में पिछले 24 घंटे में 65.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया है. छड़वा डैम का जल स्तर एक फीट बढ़कर 25 फीट हो गया है. लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे ।बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रही।