हज़ारीबाग: आर्य नगर स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के निमित्त हजारीबाग प्रमंडल स्तरीय तैयारी बैठक हुई संपन्न
हजारीबाग जिला पार्टी मुख्यालय आर्य नगर में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर हजारीबाग प्रमंडल की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में झारखंड बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक शर्मा उपस्थित हुए । बैठक हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई ।