शेखपुरा: माफो पंचायत में 10 महीने से मानदेय न मिलने से 26 सफाईकर्मी पहुंचे क्लक्ट्रेट, मानदेय भुगतान की रखी मांग
माफो पंचायत में लोहिया स्वच्छता मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाले 26 सफाई कर्मचारियों ने अपने मानदेय भुगतान को लेकर क्लक्ट्रेट पहुंचे, जहाँ उन्होंने डीएम के समक्ष पिछले 10 महीने के बकाया मानदेय भुगतान संबंधित विभाग से करने की मांग की। इस संबंध सफाई कर्मियों ने बताया कि मानते भुगतान को लेकर कई पदाधिकारी का चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ।