शेखपुरा: उत्पाद विभाग के टीम पर हमला करने के मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
सकुनत मोहल्ला पुल पर से उत्पाद विभाग के टीम पर हमला करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे शुक्रवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया है। हमलावरों की पहचान फूलचंद चौधरी के पुत्र दिलीप चौधरी, सुरेश चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र कुमार, उमेश चौधरी के पुत्र संजय कुमार, एवं फूलचंद चौधरी के पुत्र चुन्नी कुमार के रूप में किया गया।