शेखपुरा: आगामी सरस्वती पूजा को लेकर कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित डीएम एसपी सहित अन्य रहे मौजूद
आगामी सरस्वती पूजा को लेकर शेखपुरा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में डीएम जे.प्रियदर्शनी, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीओ, एडीएम सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ जनप्रतिनिधि और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बिना लाइसेंस के सरस्वती पूजा के आयोजन नहीं किए जाने का निर्देश दिया गया है।