शेखपुरा: मंथन सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सभी मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि के साथ किया गया बैठक
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्जन शेखपुरा की अध्यक्षता में जिले के सभी मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि के साथ एक बैठक आहूत की गई।सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि सभी मुखिया अपने क्षेत्र में एमडीए/आईडीए कार्यक्रम का स्वयं दवा खाकर कार्यक्रम की शुभारंभ करेंगे, साथ ही कर्मियों के साथ 10 घरों में जाकर दवा खिलाने के साथ-साथ जागरूक करेंगे।