विदिशा नगर: गंजबासोदा: गिलहरी धाम के साधु-साध्वी ने SP से लगाई गुहार, झोपड़ी में आग लगाकर जिंदा जलाने का आरोप
शुक्रवार की दोपहर 12के लगभग गंजबासौदा के पास गिलहरीधाम में रहने वाले साध्वी और साधु ने एसपी रोहित काशवानी के पास अपनी गुहार लगाई, उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र मे रहने वाले कुछ लोग द्वारा उनकी झोपड़ी में आग लगाई गई थी,उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था, घटना रविवार की बताई जा रही है, उसके बाद मामले की शिकायत थाने में की गई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुई