छतरपुर: ईशानगर पुलिस ने पहाड़गांव तिराहा के पास से 20 पेटी अवैध शराब और स्विफ्ट डिजायर कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार
ईशानगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौगांव रोड स्थित पहाड़गांव तिराहा के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार से 20 पेटी (180 लीटर) अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने करीब 3 लाख रुपये मूल्य की शराब व कार जब्त कर आरोपी राहुल राजा परमार निवासी ग्राम कांटी, थाना गुलगंज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में भी अवैध शराब के मामलों में लिप्त रहा है।