मऊ आइमा थाना क्षेत्र के महरौंडा निवासी कदीर अहमद पुत्र मो० वजीर 13 जनवरी को अपनी विक्रम संख्या UP 70 ET 3784 जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के वन विभाग चौराहे के पास खड़ा करके किसी कार्य से गया था । जब वापस आकर देखा कि गाड़ी गायब थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। वहीं उसके बाद वाहन गायब होने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।