कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा बुधवार 2 बजे सिंहस्थ-2028 महापर्व के अंतर्गत जिले में चल रहे विभिन्न प्रगतिरत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने उज्जैन–इंदौर रोड के निकट शनि मंदिर के पास स्थित त्रिवेणी ब्रिज क्षेत्र के समीप चल रहे अमृत 2.0 फेस–1 एवं फेस–3 अंतर्गत उज्जैन सीवरेज परियोजना के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।