मिर्ज़ापुर: जनपद प्रयागराज में साहू समाज के परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय तैलीक साहू समाज ने किया प्रदर्शन
जनपद प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में तैलीक साहू समाज के एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में। भारतीय तैलीक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश ने। सोमवार की सुबह 11:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर। डीएम को ज्ञापन सौंप कर साहु समाज ने मांग किया कि। दोषियों के घर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें। फांसी की सजा दी जाए।