सोनो: पचपहारी गैस गोदाम के पास बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार की हुई मौत
Sono, Jamui | Apr 23, 2024 सोनो-झाझा मुख्य मार्ग के पचपहारी गैस गोदाम के पास तेज रफ्तार बाइक सवार पेड़ में टक्कर मार दी।टक्कर इतना जबरदस्त था की बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के फोक्सा गांव निवासी रामचंद्र गोस्वामी के पुत्र रतन गोस्वामी के रूप में की गई। बताया जाता है की बाइक सवार जरूरी कार्य कर सोनो से अपने घर जा जा रहा था।