भवानीपुर :- भवानीपुर नगर पंचायत स्थित अग्रसेन भवन में गुरुवार की रात श्रीहनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीहनुमान का भव्य दरबार सजाया गया और अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया गया।