सहजनवा: सहजनवां में खेत देखने गई महिला से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, बचाने आए पति को भी पीटा, केस दर्ज
सहजनवा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां गेहूं का खेत देखने गई एक महिला से 3 अज्ञात आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। पत्नी की चीखें सुनकर उसे बचाने पहुंचे पति को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा और घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।