सूरजपुर: सिलफिली में बस से ₹4.15 करोड़ का गांजा बरामद, चालक सहित 6 महिलाएं गिरफ्तार
सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलफिली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीलम ट्रेवल्स की एक बस से लगभग 4 करोड़ 15 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। मामले में बस चालक और छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार महिलाओं के साथ चार बच्चे भी मौजूद थे।