झालरापाटन: झालरापाटन में अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा, बैंड बाजों के साथ झांकी निकली, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
झालरापाटन में अग्रवाल पंचायत ने अग्रसेन जयंती पर चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। रविवार को इसी के तहत एक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दोपहर 3 बजे अग्रसेन भवन से शुरू हुई। इसमें बैंड बाजे शामिल थे। समाज के पुरुष सफेद कुर्ता-पजामा और महिलाएं पारंपरिक ओढ़नी, चुनरी व लहंगा पहनकर महाराजा अग्रसेन की झांकी के साथ चल रही थीं।