बीकानेर: अभिलेख सप्ताह के तहत राज्य अभिलेखागार में आयोजित हुए विभिन्न आयोजन
राज्य अभिलेख द्वारा आयोजित अभिलेख सप्ताह के तहत मंगलवार को 1857 की क्रांति में राजपूताना का योगदान विषय पर अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वहीं प्रदर्शनी में बीकानेर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अवलोकन किया। इस दौरान शोधकर्ताओं ने इतिहास को डिजिटाईजेशन करने में हुई त्रुटियों पर अपने सुझाव दिए।