बीकानेर: जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण का लिया जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव कार्मिक निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपादित करवाने की आधारभूत इकाई है। सभी कार्मिक गंभीरता से प्रशिक्षण लें और चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों को सीखें। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बताए जा रहे विभिन्न पक्षों को ध्यान से सुने।