बीकानेर: करमीसर स्थित घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा नाल पुलिस थाने में दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू
घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नाल पुलिस थाने में करमीसर निवासी ओमप्रकाश ने मनोज पुत्र पूराराम निवासी रामदेव कॉलोनी सहित तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी की रिपोर्ट पर नाल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।