सीकर: डाक बंगला से दिव्यांग जनों ने निकाली ट्राई साइकिल रैली, आमजन से की निर्भीक होकर मतदान करने की अपील
Sikar, Sikar | Mar 29, 2024 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत सीकर में जागरूकता के लिए दिव्यांगजनों ने ट्राई साइकिल रैली निकाली। रैली को डाक बंगले से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पुरोहित ने बताया कि विशेष योग्यजनों की हौसला अफजाई करते हुए मतदान दिवस पर मतदान करने आह्वान किया।