सीकर: सीएमएचओ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा
Sikar, Sikar | Mar 28, 2024 चिकित्सा विभाग की सभी योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। वीडियो कांफ्रेंस में टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह ने कम उपलब्धि वाले ब्लॉक के सभी बीसीएमओ को स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए।