Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

लक्स कोजी के अश्लील विज्ञापन के प्रसारण पर की.रोक की मांग सामाजिक कार्यकर्ता ने किया मंत्रालय से पत्राचार #luxcozi

45.2k views | Vidisha Nagar, Vidisha | Sep 7, 2021

MORE NEWS

सामाजिक संवाद और छात्र-हित कार्यक्रमों में शामिल हुए आयोग सदस्य श्री अहिरवार
..
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने अपने विदिशा प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

प्रवास के दौरान श्री अहिरवार ने विदिशा स्थित सर्किट हाउस में सजातीय बंधुओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, संगठन और जागरूकता को सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए सभी से सकारात्मक सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

इसके पश्चात अहमदपुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में श्री अहिरवार ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और मानव कल्याण का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

आयोग सदस्य ने जैन कॉलेज परिसर स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को शासन की छात्रवृत्ति एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए श्री अहिरवार ने छात्रावास परिसर में आम एवं अमरूद के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है।

अपने प्रवास के अंतिम चरण में श्री बारेलाल अहिरवार बेतवा नदी घाट स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक बंधुओं से व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल का भरोसा भी दिलाया।

कार्यक्रमों के समापन के बाद श्री अहिरवार भोपाल के लिए रवाना हुए। उनके निरीक्षण एवं प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #Vidisha Jansampark Madhya Pradesh

सामाजिक संवाद और छात्र-हित कार्यक्रमों में शामिल हुए आयोग सदस्य श्री अहिरवार .. मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने अपने विदिशा प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रवास के दौरान श्री अहिरवार ने विदिशा स्थित सर्किट हाउस में सजातीय बंधुओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, संगठन और जागरूकता को सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए सभी से सकारात्मक सहभागिता निभाने का आग्रह किया। इसके पश्चात अहमदपुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में श्री अहिरवार ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और मानव कल्याण का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। आयोग सदस्य ने जैन कॉलेज परिसर स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को शासन की छात्रवृत्ति एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए श्री अहिरवार ने छात्रावास परिसर में आम एवं अमरूद के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है। अपने प्रवास के अंतिम चरण में श्री बारेलाल अहिरवार बेतवा नदी घाट स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक बंधुओं से व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रमों के समापन के बाद श्री अहिरवार भोपाल के लिए रवाना हुए। उनके निरीक्षण एवं प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #Vidisha Jansampark Madhya Pradesh

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

एमबीबीएस की डिग्री धारी बेकार है क्या #ख़बर1इंडिया #news

एमबीबीएस की डिग्री धारी बेकार है क्या #ख़बर1इंडिया #news

Vidisha Nagar, Vidisha | Jul 9, 2026

भोपाल संभाग आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने आज विदिशा प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित नवनिर्मित डिजिटल रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण एवं सुव्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। #Vidisha #DigitalRecords #GoodGovernance #MadhyaPradesh Bhopal Commissioner Jansampark Madhya Pradesh

भोपाल संभाग आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने आज विदिशा प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित नवनिर्मित डिजिटल रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण एवं सुव्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। #Vidisha #DigitalRecords #GoodGovernance #MadhyaPradesh Bhopal Commissioner Jansampark Madhya Pradesh

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026

शमशाबाद में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का शुभारंभ 
10 अगस्त तक खरीदी  
..
जिले के किसानों को उनकी मूंग उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने और समर्थन मूल्य योजना का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में मंगलवार को नटेरन विकासखंड के विपणन सहकारी समिति मर्या. शमशाबाद स्थित मूंग उपार्जन (खरीदी) केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार प्रारंभ हुई खरीदी प्रक्रिया के पहले ही दिन ग्राम डफरयाई कलां के किसान श्री नारायण सिंह धाकड़ एवं श्री नीरज धाकड़ की मूंग उपज का समर्थन मूल्य पर सफलतापूर्वक उपार्जन किया गया।

उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री दर्शनलाल नेगी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जगदीश गुर्जर, उपार्जन केंद्र नोडल श्री अभिषेक जैन, केंद्र प्रभारी श्री देवेंद्र सिंह राजपूत, एमपीडब्लूएलसी के श्री आकाश साहू, सर्वेयर श्री शुभम कोरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 
   
अधिकारियों ने सबसे पहले केन्द्र में मौजूद किसानों का स्वागत करते हुए समर्थन मूल्य खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया। खरीदी केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक तौल प्रणाली के माध्यम से पूरी पारदर्शिता एवं व्यवस्थित तरीके से उपज का तौल एवं उपार्जन किया गया। इससे किसानों को निष्पक्ष एवं सुगम व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक किसान की उपज का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से उपार्जन हो।

उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन ने किसानों से अपील की कि वे शासन द्वारा निर्धारित स्लॉट के अनुसार ही अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंचें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। उन्होंने कहा कि निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने से खरीदी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संचालित होगी तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्र पर पेयजल, छायादार विश्राम स्थल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन ने खरीदी केंद्र पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए किसान हितैषी वातावरण तैयार किया है, जिससे किसानों को सहज और सुरक्षित तरीके से अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सके।

अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का कार्य 10 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में सभी पंजीकृत एवं पात्र किसानों की उपज का नियमानुसार उपार्जन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित तिथि एवं स्लॉट के अनुसार खरीदी केंद्र पहुंचकर समर्थन मूल्य योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया है कि पूरी खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित एवं किसान हितैषी तरीके से संचालित की जाएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो सके। #Vidisha

शमशाबाद में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का शुभारंभ 10 अगस्त तक खरीदी .. जिले के किसानों को उनकी मूंग उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने और समर्थन मूल्य योजना का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में मंगलवार को नटेरन विकासखंड के विपणन सहकारी समिति मर्या. शमशाबाद स्थित मूंग उपार्जन (खरीदी) केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार प्रारंभ हुई खरीदी प्रक्रिया के पहले ही दिन ग्राम डफरयाई कलां के किसान श्री नारायण सिंह धाकड़ एवं श्री नीरज धाकड़ की मूंग उपज का समर्थन मूल्य पर सफलतापूर्वक उपार्जन किया गया। उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री दर्शनलाल नेगी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जगदीश गुर्जर, उपार्जन केंद्र नोडल श्री अभिषेक जैन, केंद्र प्रभारी श्री देवेंद्र सिंह राजपूत, एमपीडब्लूएलसी के श्री आकाश साहू, सर्वेयर श्री शुभम कोरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सबसे पहले केन्द्र में मौजूद किसानों का स्वागत करते हुए समर्थन मूल्य खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया। खरीदी केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक तौल प्रणाली के माध्यम से पूरी पारदर्शिता एवं व्यवस्थित तरीके से उपज का तौल एवं उपार्जन किया गया। इससे किसानों को निष्पक्ष एवं सुगम व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक किसान की उपज का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से उपार्जन हो। उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन ने किसानों से अपील की कि वे शासन द्वारा निर्धारित स्लॉट के अनुसार ही अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंचें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। उन्होंने कहा कि निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने से खरीदी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संचालित होगी तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्र पर पेयजल, छायादार विश्राम स्थल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन ने खरीदी केंद्र पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए किसान हितैषी वातावरण तैयार किया है, जिससे किसानों को सहज और सुरक्षित तरीके से अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का कार्य 10 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में सभी पंजीकृत एवं पात्र किसानों की उपज का नियमानुसार उपार्जन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित तिथि एवं स्लॉट के अनुसार खरीदी केंद्र पहुंचकर समर्थन मूल्य योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया है कि पूरी खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित एवं किसान हितैषी तरीके से संचालित की जाएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो सके। #Vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

ऑटो में से चलते चलते पहिए से तार बाहर निकालना प्रारंभ हुए ड्राइवर घबराए #educationchampion

ऑटो में से चलते चलते पहिए से तार बाहर निकालना प्रारंभ हुए ड्राइवर घबराए #educationchampion

Vidisha Nagar, Vidisha | Jul 7, 2026