चौमूं: सामोद थाना पुलिस ने मोरीजा पुलिया के पास अपहरण व लूट के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Chomu, Jaipur | Jun 26, 2024 जयपुर ग्रामीण की सामोद थाना पुलिस ने मोरीजा पुलिया के पास अपहरण व लूट के मामले में फरार चल रहे हैं आरोपियों को पकड़ा है। सामोद थाना पुलिस को आज बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। सामोद थाना अधिकारी धर्म सिंह गुर्जर ने बताया कि 20 जून को परिवादी नवल किशोर ने मोरीजा पुलिया के पास अपहरण व लूट का मामला दर्ज करवाया था।