चौमूं: चोमू शहर के धोली मंडी स्थित एक फोटो फ्रेमिंग की दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
Chomu, Jaipur | Jun 24, 2024 चौमूं शहर के धौली मंडी स्थित एक फोटो फ्रेमिंग की दुकान में आज सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान में तेज आग की लपटें व धुआं उठता देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची,लेकिन इससे पहले ही सब कुछ जलकर खाक हो गया