देहरादून: राज भवन में सांस्कृतिक संध्या का किया गया आयोजन, राज्यपाल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
शुक्रवार को राज भवन देहरादून में आयोजित वसंत उत्सव 2025 के प्रथम दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर इस रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिली