देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास समिति की वार्षिक महासभा की बैठक ली
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तहत उत्तराखण्ड महिला एवं बाल विकास समिति की महासभा की वार्षिक बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं की शुरूआत से अभी तक पहुंचे लाभ की सटीक जानकारी तलब करते हुए महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सभी योजनाओं के Performance Audit करने के निर्देश दिए।