देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, महिलाओं को किया सम्मानित
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड सचिवालय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों तथा होमगार्ड्स को सम्मानित किया