देहरादून: PWD सचिव पंकज पांडे ने कहा- हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी को जोड़ने वाला पुल जल्द बनेगा
शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे के करीब उत्तराखंड के चमोली जिले में फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला गोविंद घाट पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क टूट गया इस संबंध में pwd के सचिव पंकज कुमार पांडे ने बताया कि जल्द ही यहां पुल बनाया जाएगा रेलवे ब्रिज बनाने पर भी विचार किया जा रहा है ।