कांके: रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से 14 किलो गांजा के साथ 2 लोगो को रांची रेलवे सुरक्षा बल ने पकड़ा।
Kanke, Ranchi | Jul 1, 2026 रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन "नार्कोस" के तहत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल फ्लाइंग टीम रांची और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हटिया की संयुक्त टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए लगभग 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये है।