कोंडागांव: जयपुर की टीम ने कोंडागांव की शिल्पकला देखी, शिल्पकारों को मिलेगा नया बाजार
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्राफ्ट्स एंड डिज़ाइन जयपुर की विशेषज्ञ टीम ने ग्राम करनपुर, छोटेराजपुर और कुसमा का दौरा कर ढोकरा व रॉट आयरन शिल्प निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया। टीम ने शिल्पकारों के कौशल की सराहना करते हुए डिजाइन, फिनिशिंग और ब्रांडिंग में सुधार की जरूरत बताई। इस दौरान सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक मनोज मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ अविनाश उपस्तिथ रहे।