विदिशा नगर: नाबालिग से छेड़छाड़ पर ग्रामीणों का 'फैसला', युवक का मुंडन कर निकाला जुलूस
विदिशा जिले के लटेरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर खुर्द में एक युवक को नाबालिग से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। बबलू भील नाम के युवक पर आरोप है कि वह बालिका को परेशान कर रहा था। शिकायत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई की, उसके गले में जूतों की माला पहनाई और सिर मुंडवाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला।