हैदरनगर: पति की मृत्यु के बाद पत्नी को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ₹2 लाख का चेक मिला
हैदरनगर उच्च विद्यालय के समीप निवासी अजीत राम की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सीमा देवी को भारतीय स्टेट बैंक की हैदरनगर शाखा से पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपए का चेक सोमवार दोपहर 3 बजे प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि अजीत राम का प्रत्येक वर्ष मात्र 436 रुपए कटता था और उन्होंने केवल प्रथम वर्ष की राशि का भुगतान किया था।