कुलपहाड़: आरडी और बीमा के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, पीड़ितों ने कोतवाली पनवाड़ी में दी तहरीर, वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचलित
प्रार्थना पत्र के अनुसार, अरविन्द कुमार उर्फ शेरू पुत्र देवप्रसाद गुप्ता निवासी तिवारीपुरा, पनवाड़ी, क्षेत्र के कई लोगों से आरडी एवं बीमा योजना के नाम पर प्रतिदिन घर-घर जाकर किस्त के रूप में रुपये एकत्र करता था। पीड़ितों का आरोप है कि समय पूरा होने पर जब धनराशि वापस मिलने का समय आया तो आरोपी अरविन्द कुमार उर्फ शेरू अचानक घर से फरार हो गया।