हंडिया: शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि 27 मई की शाम किशोरी घर से निकली थी, जिसके बाद आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।रविवार 04 बजे मिली जानकारी।