नजीबाबाद: थाना नांगल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
11 मई को दोपहर करीब 2 बजे नांगल पुलिस ने अभियान के तहत नासिर नाम के शख्स को धर दबोचा। नासिर पुत्र सगीर, ग्राम कामराजपुर, थाना नांगल का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, नासिर का आपराधिक इतिहास भी रहा है।