छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी के बरवाड़ा नाका पर बदमाशों ने उधार सामान नहीं देने पर दुकान में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के बरवाड़ा नाका में गुरुवार रात उधार सामान नहीं देने की बात को लेकर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने पहले घर के बाहर खड़ी ओमनी कार में तोड़फोड़ की और बाद में दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित राधेश्याम रेगर ने छोटीसादड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार उ