पीपलू पुलिस थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि गस्त के दौरान पीपलू थाना क्षेत्र के मुंडिया से किशनपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर संदिग्ध व लावारिस अवस्था में एक बिना नंबर की थार जीप खड़ी मिली। पुलिस ने उक्त जीप को अपराध धारा 38 पुलिस एक्ट में जप्त किया है।