हुज़ूर: एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच कर रही CBI को भोपाल जिला अदालत से मिली बड़ी राहत
Huzur, Bhopal | Jul 6, 2026 एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिश्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में जांच कर रही CBI को सोमवार को भोपाल जिला अदालत से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह के लैपटॉप का पासवर्ड हासिल करने और दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति दे दी। अदालत ने बचाव पक्ष की सभी प्रमुख आपत्तियां खारिज करते हुए मीडिया ट्रायल रोकने की मांग भी नहीं मानी।