राजस्थान पटवार संघ जिला सिरोही के चुनाव रविवार दोपहर 2 बजे निर्वाचन अधिकारी भू अभिलेख निरीक्षक जगदीश रावल रेवदर और उमेश गोयल के निर्देशन में संपन्न हुए। चुनाव में सुरेंद्र सिंह देवड़ा को निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामानंद सोनी, उपाध्यक्ष दीपक कुमार गर्ग, जिला मंत्री अनिल कुमार, संयुक्त मंत्री भास्कर चतुर्वेदी मनोनीत हुए