फिरोज़ाबाद: दक्षिण थाना पुलिस टीम ने भोजपुरा नाला के पास से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पकड़ा
थाना दक्षिण पुलिस टीम ने चैकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति के दौरान भोजपुरा नाला के पास से गुरूवार दोपहर डेढ बजे करीब एक अभियुक्त सद्दाम उर्फ पउआ पुत्र छोटे खां निवासी श्याम नगर गडडा थाना दक्षिण को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। अवैध तमंचा की बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।